पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून के चौराहा इलाके में अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।...
पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून के चौराहा इलाके में अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। खाजेकलां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार की रात मूर्त्ति विसर्जन के दौरान पुलिस गश्ती दल ने नून का चौराहा के पास दोनों को संदिग्ध हाल में देखा। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।छानबीन के दौरान उनके पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान नून के चौराहा इलाके के ही रहने वाले रौशन शर्मा और विनय शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों पहले भी रेलवे आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों अपराधियों के अपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




