PATNA CITY : विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधी भोला राय को चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि भो...
PATNA CITY : विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधी भोला राय को चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि भोला राय शराब कांड समेत अन्य चार कांडों में लिप्त है, जो फरार चल रहा था। जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह इसी थाना क्षेत्र के कैमशिकोह मोहल्ले के रहनेवाला है। वहीं दूसरी ओर दीदारगंज थाना क्षेत्र के नामजद आरोपी रोशन कुमार ने सरेंडर किया है।




