PATNA CITY : फायर ब्रिगेड की ओर से मंगलवार को गुरहटटा स्थित अशोक चक्र गली मुहल्ले में माॅक ड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी दी गयी। फायर ऑफि...
PATNA CITY : फायर ब्रिगेड की ओर से मंगलवार को गुरहटटा स्थित अशोक चक्र गली मुहल्ले में माॅक ड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी दी गयी। फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर अग्निक राजू कुमार पाल, जयप्रकाश कुमार व चालक शैलेश कुमार ने आग से बचाव की जानकारी देते हुए बताया कि यदि गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो उसे कैसे इर किस विधि से बचाया जाए। ताकि कम से कम नुकसान हो। साथ ही यह भी बताया गया है यदि शार्ट सर्किट से आग लगी हो तो पहले मेन स्विच को ऑफ करें। बिजली से लगी आग में पहले पानी नही डालना चाहिए। उसे अग्निशमन यंत्र से ही बुझाए। उसी तरह अगर तेल, इंधन से आग लगी हो तो उसे अग्निशमन यंत्र फोम से आग बुझाएं। फायर कर्मियों ने बताया कि खाना बनाते समय सूती कपड़े पहनना चाहिए। खाना बनाने के पहले देख कर यह आश्वस्त हो जाए कि गैस सिलेंडर लीक तो नही है। यदि गैस सिलेंडर लीक है तो उसे बाहर रखे। खिड़की व दरवाजा खोल दे। उस समय बिजली का स्विच ऑन नही करें। चिंगारी से आग लगने का खतरा हो सकता है। सावधानी बरते। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे।




