पटना (न्यूज सिटी) गौरीचक थाना के ग्राम मसाढ़ी दौलतपुर मे सरस्वती पूजा समिति युवा मंच क्लब के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम आयोजन की गई थी जहां...

पटना (न्यूज सिटी) गौरीचक थाना के ग्राम मसाढ़ी दौलतपुर मे सरस्वती पूजा समिति युवा मंच क्लब के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम आयोजन की गई थी जहां कोविड 19 नियमों का पालन नही करने साथ साथ अनुमति के वगैर सरस्वती पूजा स्थल पर संस्कृतिक कार्यक्रम करने का आरोप लगाते हुए गौरीचक थाने मे कार्यरत पु.अ.नि. राममोहन सिह साथ ही रिजर्व गार्ड के. सिह सिपाही आलोक चौधरी, विजय पासवान ,पप्पु कुमार , राजेन्द्र प्रसाद यादव रत्नेश कुमार पटेल एवं पदा० पु.अ.नि. विरेन्द्र कुमार राय ने कहा कि दिनांक 06 फरवरी 2022 रात्रि गश्ती मे थे तभी सूचना मिली कि दौलतपुर पश्चिमी गांव मे सरस्वती पूजा समिति युवा मंच क्लब द्वारा पंडाल लगाकर पवन डीजे खरवईया थाना शजाहांपुर तेज आवाज मे बज रहा है जहा कोविड 19 नियमों की अवहेलना करते हुए सोशल डिस्टेंस एवं वगैर मास्क के काफी संख्या मे लोगो एकत्रित होकर नृत्यांगना के गीत संगीत का लुप्त उठा रहे थे इसी आरोप के तहह मसाढ़ी दौलतपुर सरस्वती पूजा समिति युवा मंच क्लब सदस्यों के कुल 14 नामजद एवं अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई .