पटना सिटी। वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार विश्वनाथ शुक्ल चंचल और वरीय समाज सेवी पुरूषोत्तम रस्तोगी को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित कि...
पटना सिटी। वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार विश्वनाथ शुक्ल चंचल और वरीय समाज सेवी पुरूषोत्तम रस्तोगी को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। श्रीछोटी पटनदेवी जी गौमानस सेवा संस्थानम् के तत्वावधान में आठवें दशक के सशक्त जनवादी कवि, लेखक, साहित्यकार और फ़िल्म निर्माता ई. गौरी नाथ द्विवेदी की पुण्यस्मृति में वसंतोत्सव-काव्यांजलि व पुष्पांजलि का आयोजन हुआ। मन्दिर के पीठाचार्य अभिषेक अनंत द्विवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि से कवि सम्मेलन का आगाज़ किया गया। इससे पहले हिन्दी साहित्य सम्मलेन के वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश पाण्डेय, डॉ शाह अद्वैत कृष्ण, डॉ टीपी गोलवारा, बाबा विवेक द्विवेदी, रक्तवीर अमित कुमार और कार्यक्रम संयोजक परमहंस तिवारी ने संयुक्त रूप से मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। बाबा विवेक द्विवेदी की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश पाण्डेय प्रकाश ने की। मंच संचालन संयोजक प्रभात कुमार धवन ने किया। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और रंगमंच के संस्थापक विश्वनाथ शुक्ल चंचल और प्रसिद्ध रंगकर्मी व साहित्यकार पुरूषोत्तम रस्तोगी को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि समाजसेवी प्रभात जायसवाल एवं आलोक चोपड़ा सहित तीस युवा और वरिष्ठ साहित्यकारों को साहित्य रत्न सम्मान से नवाज़ा गया। कार्यक्रम में कवि गौरीशंकर राज हंस, अनील रश्मि, रघुनाथ प्रसाद सोनेबाल, प्रभात धवन, ऋतुराज पुजा, मुकेश ओझा, दुर्गेश मोहन, मधुरेश नारायण, सिद्धेश्वर, प्रेम किरण, मो नसीम अख्तर, चंद्र प्रकाश तारा ने अपनी रचनाओं पर खूब तालियां बटोरी।




