PATNA CITY : दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर बागान से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गला रेतकर हत्य...
PATNA CITY : दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर बागान से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गला रेतकर हत्या की गई है। उसकी पहचान नही की जा सकी हैं। उन्होंने बताया कि युवक लगभग 25 वर्ष का है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर किसी भी प्रकार की कोई हथियार की बरामदगी नही हुई हैं। फिलहाल युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी है।




