PATNA CITY : खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौजर घाट स्थित गंगा नदी में पानी में तैरता एक शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। लोगों ने शव होने ...
PATNA CITY : खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौजर घाट स्थित गंगा नदी में पानी में तैरता एक शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। लोगों ने शव होने की सूचना खाजेकलां थाना की पुलिस को दी। इधर शव मिलने की सूचना मिलते ही गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची खाजेकलां थाना की पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालांकि शव की पहचान नहीं कि जा सकी है। थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि रविवार की शाम गंगा नदी किनारे सैर कर रहे लोगों को शव पर नजर पड़ी। जिसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस पहुंची तो देखा कि नोजर घाट के गंगा नदी किनारे पानी में तैरता हुआ एक युवक का शव है। जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष होगी। वह ब्लू रंग का जीन्स व ब्लू रंग का ही फूल बांह का जैकेट पहना है। फिलहाल शव अज्ञात है। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया।



