Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सप्त स्वरों की देवी लता मंगेशकर का निधन

PATNA CITY :   स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की सूचना मिलते ही कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों की ओर से श्रद्धा...


PATNA CITY :
  स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की सूचना मिलते ही कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया जा रहा है। स्वरांजलि संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने लताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। शोक व्यक्त करते हुए कलाकार अनिल रश्मि ने कहा कि लताजी संगीत के सभी आयाम पर अपने स्वर दिए। दूरदर्शन के कार्यक्रम निदेशक डॉ राज कुमार नाहर नें  कहा कि लताजी  संगीत की पर्याय थीं। उन्होनें कई बंदिशों को फ़िल्म में गाया। उनके निधन से दुनियां के सभी कलाकारों की आँखों से आँसू थम नहीं रहे हैं। शोक व्यक्त करने वालों में ओम प्रकाश चौबे, संगीतकार पप्पू गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव आलोक चोपड़ा, नेक आलम, अभिनेता जितेंद्र कुमार पाल, सुनीता रानी,  डॉ शीला कुमारी, सीमा तृप्ति, आरती, वन्दना नें उनके निधन को वैश्विक क्षति बताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं दूसरी ओर नून का चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में भी कलाकारों संग स्थानीय लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित व कैंडिल जलाकर नमन किया। शोक व्यक्त करनेवालों में पूर्व पार्षद धर्मेंद्र प्रसाद मुन्ना, नरेश यादव,  बांसुरी वादक सूरज ठाकुर, नुक्कड़ नाटक के संयोजक प्रेम निषाद, लोक गायक चक्रवर्ती शर्मा, विजय सिन्हा, अनुराग मिश्र, नवल किशोर निषाद समेत कई लोग शामिल थे।

                                  संगीत के एक स्वर्णिम अध्याय का समाप्त होना है़ -डॉ ध्रुव कुमार

वही दूसरी ओर नंदगोला, मालसलामी में पिंकू यादव एवं अंजली राय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए अंजलि राय ने कहा की लता मंगेशकर को चाहने वाले हर उम्र के लोग थे। चाहे वह पुरानी पीढ़ी हो या फिर आज की पीढ़ी।  मौके पर लता मंगेशकर के द्वारा गाए गीतों को गुनगुना कर लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमत अर्पित किया। इससे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण कर  दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर मनीष कुमार, राजगिरि, कुमार राजन, मनीष यादव, पीयूष पांडे, अभिषेक मेहता, संगीता, रेणु देवी, नेहा सिंह, प्रशांत मेहता, संतोष शर्मा, राजा यादव समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now