Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


BIHAR : सीएमजी ग्रुप की बैठक संपन्न, कल से स्कूल-बाजारों में लौटेगी रौनक

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक हुई। बैठक में वर्तमान...


पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक हुई। बैठक में वर्तमान कोरोना संक्रमण की समीक्षा करने के बाद प्रतिबंधों में शिथिलता करते हुए 07 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देश पर निम्नलिखित नियमों के पालन करने पर निर्णय लिया गया।

1. कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ तथा 9वीं एवं ऊपर की कक्षाओं से संबंधित सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा कोचिंग संस्थान शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे।


2. सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खुलेंगे। केवल टीका प्राप्त आगंतुकों को ही कार्यालय में प्रवेश अनुमान्य होगा।


3  सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। सभी पार्क एवं उद्यान प्रातः 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें (आगंतुकों के साथ) 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगी।


4.  जिला प्रशासन की पूर्वानुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। विवाह समारोह, अंतिम संस्कार व श्राद्ध कार्यक्रम अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किये जा सकेंगे।


5.  हम सभी बिहारवासियों को कोविड के कारण अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क के उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना नितांत आवश्यक है।



गौरतलब है कि कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए देशभर के विभिन्न राज्यो में आंशिक लॉक डाउन व आंशिक पाबंदियां के साथ नाईट कर्फ्यू लगाया गया। वही बिहार में भी 06 जनवरी 2022 से 06 फरवरी 2022 तक आंशिक प्रतिबन्धों के साथ नाईट कर्फ्यू लगाया गया। वही दूसरी ओर आज बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में छूट के साथ कुछ पाबंदियां लगाई हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now