Patna city : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद एवं विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं से जुड...
Patna city : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद एवं विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े स्वर्ण व्यवसाई पुरुषोत्तम दास रस्तोगी उर्फ छोटे बाबू पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका शवयात्रा चौक के कचौड़ी गली स्थित आवास से रविवार को निकला, जो अशोक राजपथ से होता हुआ खाजेकलां घाट पहुंचा. यहां उनके पुत्र शशिशेखर रस्तोगी ने मुखाग्नि दी.
इस दौरान आरएसएस के प्रांत प्रचारक राणा प्रताप सिंह, विभाग प्रचारक आशीष जी, संस्कार भारती बिहार के प्रमुख वेद प्रकाश जी, पटना के कार्यवाह प्रबुद्ध जी, विधायक नंदकिशोर यादव, कामेश्वर चौपाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, भाजपा नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक प्रभाकर मिश्र, सुरेश रुंगटा, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नोपानी, श्रवण गोप, उद्यमी नारायण राठी, शिव प्रसाद मोदी, पूर्व पार्षद मनोज कुमार, एडवोकेट धीरज सहगल, रविशंकर प्रीत, स्वर्ण व्यवसाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार, आलोक कुमार रंजन, आलोक चोपड़ा, अनिल रश्मि, संजय रॉय, शशिकांत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी पुरुषोत्तम दास रस्तोगी उर्फ छोटे बाबू को विदाई दी.



