पटना (न्यूज सिटी) परसा बाजार थाना क्षेत्र के गाँव चिहुट स्थित पुनपुन नदी के पावन धरती पर नव निर्मित सूर्यदेव मंदिर द्वार से शुक्रवार दिन ...

पटना (न्यूज सिटी) परसा बाजार थाना क्षेत्र के गाँव चिहुट स्थित पुनपुन नदी के पावन धरती पर नव निर्मित सूर्यदेव मंदिर द्वार से शुक्रवार दिन लगभग 10:30 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे हजारों की संख्या मे सनातनी श्रद्धालु महिला पुरुष बच्चें ने भाग लिया यह कलश यात्रा मंदिर द्वार से करीब 3 किलोमीटर चलकर रामानंद राम गोबिंद सिह पार्क के नजदीक पुनपुन नदी घाट पहुंची जहा आचार्य पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार की गई पुनपुन नदी से कशल यात्री जल लेकर पुन: भगवान सूर्यदेव मंदिर द्वार पर पहुंचे भगवान सूर्यदेव मंदिर के पास बने पंडाल मे कलश स्थापित कर श्रद्धालु जन अराध्य देवों की अराधना की श्री श्री छठ़ पूजा समिति नव युवक संघ ने कहा कि बीते 27 जनवरी 2022 से 03 फरवरी 2022 तक सुबह शाम करीब एक सप्ताह आचार्य पुरोहितों द्वारा कथा प्रवचन की गई इसके बाद मे 04 फरवरी 2022 को कलश शोभा यात्रा निकाली गई है आगे बताया है कि आचार्य बैरागी बाबा के द्वारा संध्या के समय 06 से 08 बजे तक कथा प्रवचन की जाएगी वही वृद्वावन के आगंतुक कलाकारों के द्वारा रात्रि मे कृष्ण लीला एवं दिन मे राम लीला का आयोजन की जाएगी 10 फरवरी 2022 को भगवान सूर्यदेव का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी पुनपुन नदी तट के किनारे अवस्थी सूर्यदेव मंदिर के बाहरी भू भाग मे बड़े बड़े झुला मौत का कुआ एवं छोटे छोटे विभिन्न प्रकार के लगे दुकानें लोगों मे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है श्री श्री छठ़ पूजा समिति नव युवक संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार चिहुट उपाध्यक्ष बब्लू कुमार चिहुट कोषाध्यक्ष पप्पू कुमार महतों चिहुट उप कोषाध्यक्ष आनंद शर्मा चिहुट सदस्य गण मंतोष कुमार चिहुट संतोष कुमार अजीत कुमार गोपाल कुमार एवं अन्य प्रबुद्व गणमान्य सदस्यगण की मौजूदगी मे कार्यक्रम आयोजित किए गए
।