PATNA CITY : पटना साहिब के मुख्या ग्रंथी सरदार राजेंद्र सिंह एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री केवल अरोड़ा जी के देहांत के पश्चात दधीचि देहदान सम...
PATNA CITY : पटना साहिब के मुख्या ग्रंथी सरदार राजेंद्र सिंह एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री केवल अरोड़ा जी के देहांत के पश्चात दधीचि देहदान समिति की पहल पर दोनों परिवार ने नेत्रदान कराकर समाज को मानवता का सन्देश दिया है। आज उन दोनो परिवारों के आवास पर लोकप्रिय राजनेता एवं दधीचि देहदान समिति के मुख्य संरक्षक, राज्य सभा सांसद,पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कु0 मोदी जी, महासचिव पदमश्री विमल जैन जी एवं समिति के सदस्यों द्वारा दोनों परिवारों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । दधीचि देहदान समिति सदस्य संजीव कुमार यादव एवं भारत विकास परिषद अध्यक्ष विवेक माथुर के प्रयास से यह नेत्रदान संपन्न हुआ था ।
मुख्या ग्रंथी सरदार राजेंद्र सिंह एवं श्री केवल अरोड़ा जी की आखों सें कम से कम चार नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकेगी । इस अवसर पर PMCH के नेत्र बैंक की टीम द्वारा नेत्रदान की प्रकिया पूरी करने के लिए समिति ने साधुवाद दिया है । मृत्यु सुनिश्चित है परन्तु मृत्यु के पश्चात भी अमर होनें का श्रेष्ट तरीका है..नेत्रदान। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया एवं सदस्यगण अरुण सत्यमूर्ति,पवन केजरिवाल, एवं अनंत अरोड़ा पुष्पाजंलि अर्पित कर विनयाजंलि अर्पित की ।
महासचिव पदम श्री विमल जैन ने उपस्थित परिवार के सदस्यों एवं मोहल्ले के लोगों को आह्वान किया की महर्षि दधीचि कि इस अंगदान की परम्परा को पुनर्जीवित करें तथा पीड़ित मानवता कि सेवा में अपना योगदान करें।



