Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वहशी युवक ने दो नाबालिग बहनों को पांच मंजिलें छत से नीचे फेंका हंगामा

पटना सिटी ।  बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी में दिल दहला देने वाली एक घटना अंजाम दिया गया। जहां एक वहशी युवक ने दो नाबालिग बहनों ...


पटना सिटी । 
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी में दिल दहला देने वाली एक घटना अंजाम दिया गया। जहां एक वहशी युवक ने दो नाबालिग बहनों को पांच मंजिलें छत से नीचे फेंक दिया ।जिसमें एक बहन की मौत हो गई । वहीं दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान एक बच्ची की मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बच्ची का इलाज चल रहा है जिस की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही बहादुरपुर पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें बहादुरपुर थाना अध्यक्ष सनोबर खान समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित में बहादुरपुर थाने का घेराव कर मुख्य सड़क को भी घंटो जाम कर दिया। इसी दौरान आक्रोशित ने थाने के गेट के पास लगे दो ऑटो को भी आग के हवाले कर दिया जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गयी। आक्रोशित आरोपी युवक को सौंपने की मांग पर अडे थे। थाने का घेराव, पथराव और आगजनी की सूचना मिलते ही सिटी एसडीओ, सिटी डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों को शांत कराया गया।बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी नंदलाल गुप्ता जो रामकृष्ण कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर बाजार समिति में फल का कारोबार करते हैं उनकी दो बेटियां 12 वर्षीय सलोनी कुमारी और 10 वर्षीय शालू कुमारी अपने मकान के छत पर कपड़ा पसारने गई थी।

इसी दौरान छत पर पहले से मौजूद एक युवक ने दोनों को पांच मंजिलें छत से नीचे फेंक दिया। जिससे 10 वर्षीय शालू कुमारी की मौके पर मौत हो गई । वही उसकी बड़ी बहन सलोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। किस कारण से  युवक द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद सिटी डीएसपी अमित शरण ने घटना की पुष्टि करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कहते हुए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने अपना नाम विवेक कुमार विभाकर बताया है जिस का सत्यापन किया जा रहा है । सिटी डीएसपी ने जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का बात कहां है

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now