PATNA CITY । मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के महेशपुर स्कूल के पीछे तरवाना में सात व्यक्ति डकैती की योजना एवं आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लि...
PATNA CITY । मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के महेशपुर स्कूल के पीछे तरवाना में सात व्यक्ति डकैती की योजना एवं आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। इसी दौरान मेहंदी गंज थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी के सहयोग से घेराबंदी कर एकत्रित हुए अपराधियों को घेराबंदी किया। पुलिस को देखकर सातों अपराधी भागने लगे जिसमें 5 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा, वही दो लोग भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार अपराधी में महेशपुर शिव मंदिर का रहने वाला पिता राजेश कुमार के पुत्र निशांत राज उम्र 22 वर्ष, भल्लू उर्फ़ अजीत यादव पिता स्वर्गीय अशोक कुमार लाल काठ का पुल रहने वाला, शफी आलम उर्फ रिंकू पिता नबी आलम साकीन, आलमगंज पठान टोली का रहने वाला, राजू उम्र 32 वर्ष पिता मोहम्मद शौकत अली, शाह की दरगाह रोड सुलतानगंज का रहने वाला, राकेश कुमार उम्र 27 वर्ष पिता राजकुमार ठाकुर, बिक्रमगंज एस कॉलेज के पीछे बिक्रमगंज रोहतास का रहने वाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा एक देसी थर्ड नेट दो जिंदा कारतूस 4 मोबाइल एक स्कूटी एक पिट्ठू बैग लाल रंग का पुलिस ने बरामद किया है। वही फरार अपराधी गुड्डू उर्फ रंजीत यादव उम्र 40 वर्ष पिता अशोक यादव काठ का पुल थाना मेहंदी गंज का रहने वाला, विष्णु पासवान उम्र 25 वर्ष पिता श्याम बाबू पासवान महेशपुर थाना मेहंदी गंज का रहने वाला दोनों घटनास्थल से फरार हो गए मेहंदी गंज थाना अध्यक्ष ने इस घटना की जानकारी देते हुए सातों अपराधी पहले से अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता बताया है फरार अपराधियों के लिए पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है



