PATNA CITY : मालसलामी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहादरा चक हाता इलाके में छापेमारी कर लूटपाट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को प...
PATNA CITY : मालसलामी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहादरा चक हाता इलाके में छापेमारी कर लूटपाट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही छापेमारी की भनक मिलते ही दो अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए । तलाशी के क्रम में अपराधियों के पास से दो पिस्टल पांच जिंदा कारतूस के अलावा दो मोबाइल भी बरामद किया गया है बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साबर चक हाता इलाके में कुछ अपराध कर्मी किसी बड़ी अप्रिय वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से जुड़े हैं सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके पर ही दो अपराधियों को दबोच लिया। वहीं तीन अपराधी मौके से फरार हो गए बाद में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर फरार हुए एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सगन छापेमारी में जुटी है



