PATNA : पटना नगर निगम क्षेत्र में अब तक फुटपाथ दुकानदारों के लिए जरूरी व्यवस्था नहीं होने तथा वेंडर नीति के कार्यान्वयन में उदासीनता बरते ज...
PATNA : पटना नगर निगम क्षेत्र में अब तक फुटपाथ दुकानदारों के लिए जरूरी व्यवस्था नहीं होने तथा वेंडर नीति के कार्यान्वयन में उदासीनता बरते जाने पर व्यवसायिक संगठन कैट बिहार के चेयरमैन कमल नोपानी ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को समाधान हेतु वर्षों से रहने वाले कमल नोपानी ने कहा है कि सरकार द्वारा फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को समाधान के लिए बहुपयोगी वेंडर नीति बनाई गई। यदि इसे सही तरीके से ससमय कार्यंनिविन्त किया जाता तो इस समस्याओं के आर्थिक तंगी झेल रहे फुटपाथ दुकानदारों को काफी राहत मिलती श्री नोपनी ने कहा कि यह दुखद सत्य है कि आज भी इस बड़ी समस्या के समाधान के प्रति उदासीनता बरती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पटना में कई जगह बैंडर जोन बनाए भी गए हैं तो उसका फायदा दुकानदार के बजाय अतिक्रमण कारी उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह फुटपाथ दुकानदारों के पुनर्वास एवं वेंडर नीति का लाभ उन्हें दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।



