Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध दानवीर उद्योगपति श्री गोविंद प्रसाद भरतिया के निधन पर शोक सभा का आयोजन

PATNA CITY : वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध दानवीर उद्योगपति श्री गोविंद प्रसाद भरतिया के निधन पर मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी के द्वारा एक शोक ...


PATNA CITY :
वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध दानवीर उद्योगपति श्री गोविंद प्रसाद भरतिया के निधन पर मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन श्री गुरु गोविंद सिंह पथ स्थित कार्यालय में किया गया शोक सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया इस अवसर पर स्वर्गीय भरतिया का निधन  समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है इनके  परिवार के द्वारा पटना सिटी में कन्याओं के लिए महाविद्यालय का निर्माण किया गया जो आज रामेश्वर दास पन्नालाल महाविद्यालय के नाम से जाना जाता है इसके अलावा श्री कृष्ण गौशाला  कमेटी श्री रानी सती दादी जी न्यास ट्रस्ट श्री भामाशाह ट्रस्ट भवन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन कि पटना सिटी शाखा के साथ विभिन्न संस्थाओं में अपनी भागीदारी निभाते थे हर सभी के सुख दुख में उनका साथ समाज को मिलता था आज उनके निधन से समाज ने सच्चा समाजसेवी खो दिया शोक प्रकट करने वालों में सचिव राजकुमार गोयनका सुभाष पोद्दार अशोक बंका राहुल अग्रवाल गणेश शर्मा राजेश कानोडिया आदर्श अग्रवाल राजेश कमलिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now