PATNA : विगत 5 जनवरी को पंजाब के भटिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर रैली में जाने के क्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा ...
PATNA : विगत 5 जनवरी को पंजाब के भटिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर रैली में जाने के क्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में चन्नी सरकार की ओर से की गई सुनियोजित लापरवाही के विरोध में पटना महानगर की ओर से भगत सिंह चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल जी ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज किया। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने शॉल ओढ़ाकर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल जी का स्वागत किया।
इस अभियान में भाजपा मुख्यालय प्रभारी श्री सुरेश रूंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, पटना महानगर अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, राजीव रंजन,, सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपना हस्ताक्षर का विरोध दर्ज किया।
कार्यक्रम में पटना महानगर महामंत्री विनय केसरी, रामनाथ सुमन, अमित कनोडिया राजेश साह प्रदीप काश धनंजय शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता सही शरीक हुए



