पटना (न्यूज सिटी) आज दिनांक 24 .01. 2022 दिन सोमवार को पुनपुन प्रखंड स्थित सभागार मे प्रतिनियुक्त बीपीओ महेश चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत...

पटना (न्यूज सिटी) आज दिनांक 24 .01. 2022 दिन सोमवार को पुनपुन प्रखंड स्थित सभागार मे प्रतिनियुक्त बीपीओ महेश चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गई बैठक के दौरान पुनपुन प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह पारथु पंचायत मुखिया पिंकी देवी से योजना पारित कराने हेतु प्रस्ताव की मांग की गई जिसमे मुखिया संघ अध्यक्ष के द्वारा विभिन्न योजना की मांग की गई पुनपुन प्रखंड परिसर मे मुखिया को बैठने हेतु भवन एवं पीने के स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित करना पुनपुन प्रखंड परिसर मे सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराना पुनपुन प्रखंड के सभी पंचायतों मे आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्था कराना प्रखंड के सभी महादलित टोला को मुख्य सड़क से जोड़ना प्रखंड क्षेत्रके जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मती एवं भवन विहीन विद्यालय मे भवन निर्माण कराना आंगनवाड़ी केंद्र के अनियमितता पर रोक लगवाना प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ मुखिया की बैठक सुनिश्चित करना प्रखंड मे बैठक से एक दिन पूर्व सभी मुखिया को पत्र प्रेषित कर अवगत कराना कन्या विवाह योजना के लंबित राशि भुगतान कराएं जाना कबीर अंत्येष्टि योजना राशि सुनिश्चित करने की मांग की गई .