Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


हम कार्यकर्ताओं ने लिया जननायक कर्पूरी ठाकुर के रास्ते पर चलने का संकल्प

पटना (न्यूज सिटी) 24 जनवरी 2022 (सोमवार ) हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ...

पटना (न्यूज सिटी) 24 जनवरी 2022 (सोमवार ) हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी 98 वां जयंती समारोह मनाई गई पार्टी के कार्यकारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 98 वां जयंती के अवसर पर कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी पिछड़ों गरीबों की आवाज थे वह सादगी के प्रतीक थे उनके जैसे व्यक्तित्व वाले लोग दुर्लभ ही मिलते हैं प्रफुल्ल चंद्र ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन हमें उनके जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है हमारी पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर जु के पद चिन्हों पर चल कर हम गरीबों एवं अति पिछड़ों के विकास के सपनों को पूरा कर पाएंगे पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी ने कहा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी बिहार की सरकार में एक बार उपमुख्यमंत्री दो बार मुख्य मंत्री के पद पर रहते हुए जिस सादगी का दर्शन दिय जो आने वाले युग युगांतर तक उदाहरण रहेगा मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए भी अपने जीवन को सादा जीवन के रूप में निर्वहन किया हो ऐसे महान पुरुष थे जननायक कर्पूरी ठाकुर कई उदाहरण है कि मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी तंत्र का व्यक्तिगत जीवन में उसका उपयोग नहीं किया शोषित पिछड़ों एवं निचले तबकों की भलाई के लिए उन्होंने सपना देखा था हमारी पार्टी उन सपनों को साकार करेगी कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश प्रफुल्ल चंद्रा राजेश्वर मांझी रंजीत चंद्रवंशी विजय यादव रामविलास प्रसाद मुकेश चंद्रा रघुवीर मोची अविनाश कुमार श्रवण कुमार रविंद्र शास्त्री गीता पासवान सुनीता अशोक पिंटू रजक राजीव नयन बलमा बिहारी श्यामसुंदर शरण बसंत कुमार गुप्ता सलोनी कैसर सुरैया अख्तर राजन राज शालिनी श्रीवास्तव आदि हम नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now