पटना (न्यूज सिटी) 73 वीं गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्पतचक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मती वीणा कुमारी अंचलाधिकारी श्री नंदकिशोर निराला प...
पटना (न्यूज सिटी) 73 वीं गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्पतचक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मती वीणा कुमारी अंचलाधिकारी श्री नंदकिशोर निराला प्रबुद्व गणमान्य लोगों के उपस्थिति मे कोरोना गार्ड लाइनस को पालन करते हुए निर्धारित समयानुसार प्रखंड परिसर मे प्रखंड प्रमुख श्रीमती संजू देवी के द्वारा झंडोत्तोलन की गई इस दौरान झंडों की सलाम दी गई साथ ही सभी उपस्थित लोगो ने राष्ट्रगान गाएं
73 वीं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गोपालपुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने सम्पतचक प्रखंड बीडीओ सीओ एवं प्रबुद्धजनों की मौजूदगी मे थाना परिसर मे झंडोत्तोलन की साथ साथ तिरंगे की सलामी एवं राष्ट्रगान गाएं गए .
73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्पतचक प्रखंड बीडीओ सीओ गोपालपुर थानाध्यक्ष एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति मे गौरीचक थानाध्यक्ष लालमुनी दुबे ने थाना परिसर मे झंडोत्तोलन किए आन बान शान से लहराते तिरंगे की सलामी दी गई तो वही राष्ट्रगान भी गाएं गए .
आगें बता दे कि सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के पंचायत कंडाप तारणपुर के दलित बस्ती कुड़ा गांव मे स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की स्थापित प्रतिमा के नजदीक सम्पतचक बीडीओ सीओ प्रखंड प्रमुख उपप्रमुख ग्राम कुड़ा के वार्ड संख्या 04 से निर्वाचित उपमुखिया चंदन कुमार दर्जनों ग्रामीण एवं बच्चो के बीच ग्राम कुड़ा वार्ड संख्या 04 के पूर्व वार्ड सदस्य मुकुन्द दास द्वारा झंडोत्तोलन किया गया इस मौके पर जलेबी वितरण की गई वही विभिन्न जगहो पर 73 वां गणतंत्र दिवस 2022 हर्सोल्लास के साथ मनाया गया ।