पटना (न्यूज सिटी) आज पुनपुन प्रखंड के पंचायत पारथु मे स्थित पंचायत भवन पारथु के प्रांगण में 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आय...

पटना (न्यूज सिटी) आज पुनपुन प्रखंड के पंचायत पारथु मे स्थित पंचायत भवन पारथु के प्रांगण में 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजन किया गया पिंकी देवी मुखिया ग्राम पंचायत पारथु सह मुखिया संघ अध्यक्ष पुनपुन द्वारा ध्वजारोहण किया गया पिंकी देवी मुखिया के द्वारा कहा गया कि आज ही के दिन संविधान लागू किया गया साथ ही भारत के आजादी की लड़ाई में कुर्बान देने वाले को हम- सभी भुला नही सकते है सभी शहीदों को सादर कोटि-कोटि नमन करती हूँ मुखिया पति सह समाज सेवी संतोष भारती ने कहा गया कि प्रखंड पुनपुन के सभी पंचायतों के विकास हेतु पूर्व से ही प्रयासरत रहा हूं और हमेशा प्रयास करता रहूंगा मै जनता के बीच रहकर जनता के सभी विकास कार्यों में प्रयासरत रहेंगे आप सभी का सहयोग से मेरी धर्म पत्नी मुखिया बनी है इसलिए पारथु के सभी जनता को मेरे तरफ से कोटि कोटि धन्यवाद प्रखंड पुनपुन के सभी पंचायतों की विकास कार्य हेतु आगे बढ़कर तत्परता से करुंगा साथ ही जनता हमे मौका दिया है हम बिना किसी भेद भाव के अपने पारथु पंचायत के विकास के लिए प्रयासरत है।बस आप सभी की सहयोग की अपेक्षा है इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य जे पी कुमार मुनचुन कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रगान के साथ सलामी दिया गया।
