Patna (News City ) पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों मे शराब धंधेबाज एवं शराबियो पर नकेल कसने के लिए निरंतर छापेमारी की जा ...

Patna (News City ) पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों मे शराब धंधेबाज एवं शराबियो पर नकेल कसने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है बीतें दिन शुक्रवार को सूचना के आधार पर छापामारी करने गयी गौरीचक पुलिस पर ईट पत्थर से अचानक अवैध शराब धंधेबाजों के द्वारा जानलेवा हमला की गई इस छापेमारी के दौरान थाना प्रभारी लालमुनि दुबे हमलावर शराब कारोबारियो के ओर से फेंके गए ईट पत्थर से हल्के कटिल हुए गौरीचक थानाध्यक्ष ने साहसिक कार्य करते हुए पूरी पुलिस टीम के सहयोग से भारी मात्रा मे देशी विदेशी शराब एवं गांजा के साथ ही तीन अवैध शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है गौरीचक थाना के एएसआई सुजीत कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान सूचना मिली कि गौरीचक बाजार मे अवैध देशी विदेशी शराब एवं गांजा की विक्री की जा रही है गौरीचक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर पर छापेमारी करने गई जहा अवैध शराब धंधेबाजों ने ईट पत्थर से पुलिस टीम पर हमलावर हो गई जिसमे थाना प्रभारी को एक पत्थर आकर लगे है वही 110 लीटर देशी 10 लीटर विदेशी एवं 150 ग्राम गांजा के साथ गौरीचक निवासी सुरेन्द्र राय उर्फ बादशाह पिता वालो राय 45 सीता देवी पति सुरेन्द्र राय उर्फ बादशाह 43 राज कुमार पिता सुरेन्द्र राय उर्फ बादशाह 20 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है
