PATNA CITY : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने गोविंद प्रसाद भरतिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री ...
PATNA CITY : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने गोविंद प्रसाद भरतिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
श्री यादव ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि न केवल पटनासिटी बल्कि राज्य के विभिन्न भागों में सामाजिक-धार्मिक कार्यों में गहरी दिलचस्पी लेने वाले गोविंद बाबू बालिकाओं की उच्च शिक्षा की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहे। अपने पूर्वजों के नाम पर रामेश्वर दास पन्ना लाल महिला महाविद्यालय की स्थापना कर इसे चरितार्थ भी कर दिखाया। आप कई व्यापारिक संगठनों के सक्रिय सदस्य भी रहे। श्री गाविंद भरतिया के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।



