Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चन्नी सरकार, सिद्धू और टिकैत के खिलाफ किसान मोर्चा ने किया उग्र प्रदर्शन

PATNA CITY :  भाजपा किसान मोर्चा ने पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंधमारी और उनकी हत्या की साजिश के विरुद...


PATNA CITY : 
भाजपा किसान मोर्चा ने पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंधमारी और उनकी हत्या की साजिश के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। 

  प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने किया।

 पटना साहिब के त्रिमूर्ति चौक से भगत सिंह चौक तक के निकले  प्रदर्शन में किसान-मजदूर और आम नागरिक शामिल थे। 

विरोध मार्च में शामिल लोग नारे लगा रहे थे - "चन्नी सरकार मुर्दाबाद, पंजाब सरकार होश में आओ", "कांग्रेस की पाकिस्तान से सांठगांठ नही चलेगी, नहीं चलेगी", "सोनिया गांधी होश में आओ", "इमरान का दोस्त सिद्धू मुर्दाबाद"। 


 सभा स्थल पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता  से घबरा कर कांग्रेस उनकी हत्या कराना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि देश का किसान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, जबकि बिचौलिये का नेता राकेश टिकैत खालिस्तानी तत्वों की मिलीभगत से प्रधानमंत्री के विरुध पंजाब के किसानों में जहर भर रहा है।

   विरोध प्रदर्शन  में टिकैत के खिलाफ भी नारे लगे। इसमें सुरेश सिंह पटेल, सीताराम मेहता, रामनाथ सुमन, मनोज यादव, शंकर मेहता, रवि शर्मा, चंदेश्वर यादव,  शशिकांत मिश्रा, आदित्य यादव, वैधनाथ प्रसाद, राजेन्द्र पासवान आदि लोग शरीक हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now