PATNA CITY : इनरव्हील क्लब ऑफ पटना सिटी की तरफ से ठंड से राहत पहुचाने के उदेश्य से मानवता की सेवा में एक छोटा सा प्रयास किया गया जिसमें जर...
PATNA CITY : इनरव्हील क्लब ऑफ पटना सिटी की तरफ से ठंड से राहत पहुचाने के उदेश्य से मानवता की सेवा में एक छोटा सा प्रयास किया गया जिसमें जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया।इनरव्हील हमेशा सेवा के कार्य मे सदैव तत्पर रहता है।लोगों को मास्क पहनने और कोरोना से बचने के लिए सावधान रहने और सरकार द्वारा निर्देशित गाइड लाइन का पालन करने को जागरूक किया इस नेक कार्य मे अध्यक्ष रुचि अरोड़ा,रश्मि अरोड़ा,सुधा गुप्ता, उर्मिला मिश्रा,कविता अरोड़ा, शगुन रोहतगी आदि सदस्याएं उपस्थित थी।



