Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सुशासन की सरकार अस्पताल बिमार कैसे हो आम आवाम का उपचार

Patna (News City)पटना जिले के पुनपुन थाना के नजदीक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुनपुन पूर्व निर्मित खपरैल भवन के वेहद जर्जर हालात बनी ...

Patna (News City)पटना जिले के पुनपुन थाना के नजदीक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुनपुन पूर्व निर्मित खपरैल भवन के वेहद जर्जर हालात बनी हुई है . जहा पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कई कार्यों के संचालन की जा रही है . जैसे कि ड्रेसिंग रुम टीवी जांच घर संक्रमित कोरोना टेस्ट रुम राष्ट्रीय कार्यक्रम संसाधन कक्ष पैथोलॉजी एवं स्टोर रुम है नये भवन मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय ओटीपी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष अन्य कार्य के संचालन की जा रही है. तो वही बीते करीब 05 महीने से एक्स-रे मशीन भी बंद पड़ा हुआ है . जिससे इलाके के आए दिन गरीब गुरबा एक्स-रे मरीज का उपचार मजबूरी बस रुपये देकर बाहर से कराते है . जो बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की कमी एवं लपरवाही वयां करती है. सुशासन सरकार के कमी एवं लापरवाह पदाधिकारी आम आवाम के स्वास्थ्य के प्रति चिंता मुक्त होकर बैठी है. जहा पर ग्रामीण इलाको से स्वास्थ्य उपचार कराने हेतु बड़ी संख्या मे लोग आते है. कोरोना के तीसरी वैरियंट ओमिक्रोन बिहार मे अपनी दस्तक दे दी है. तो वही पुनपुन नगर पंचायत के बाबजूद वेहतर साफ सफाई पर ध्यानार्थ नही रखे जा रहे है . अस्पताल परिसर के भीतरी बाहरी हिस्सों में कचरा लगा हुआ है . जो कोरोना के तीसरे वैरियंट के आने की दावत दे रही है . पुनपुन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार जी मिलकर विस्तार पूर्वक जानकारी लेना चाहा परन्तु ओटीपी में लगे सुरक्षा गार्ड ने कहा की बड़े साहब नही है मैने चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष के जरिए सम्पर्क स्थापित करके बंद पड़े एक्स-रे मशीन को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुनपुन हास्पिटल मे बहुत दिनो से ट्रांसफर नही लगा हुआ था इसके चलत एक्स-रे मशीन बंद था जब पीएचसी से ट्रांसफर अटैच कराया गया तब पता चला कि चुहा रखे एक्स-रे मशीन का सब कुछ खा रखा है उसके पार्ट्स पुरजो को लगाने के लिए इंजीनियर को लगा रखा है और कुछ पार्ट्स आया नही है इसके कारण अभी दुरुस्त नही हुआ है काफी नुकसान चुहा ने कर दिया है . हम तो नये है द़ो माह पहले आएं है . लेकिन हमलोग बहुत जल्द ही ठीक करने का प्रयास कर रहे है इस एक्स-रे मशीन को बहुत जल्द ही दुरुस्त करा लिया जाएगा .

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now