Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आर० एस० एस० एक उम्मीद फाउंडेशन के सौजन्य से ग्रामीणों के बीच नए वर्ष के अवसर पर वस्त्रों का वितरण

BIHTA : आर० एस० एस० एक उम्मीद फाउंडेशन के सौजन्य से चिन्टु सोनी,शत्रुघ्न प्रसाद जी,श्यामू जी,हनी कुमार एवं सुरेश जी के द्वारा बिहटा प्रखंड ...


BIHTA :
आर० एस० एस० एक उम्मीद फाउंडेशन के सौजन्य से चिन्टु सोनी,शत्रुघ्न प्रसाद जी,श्यामू जी,हनी कुमार एवं सुरेश जी के द्वारा बिहटा प्रखंड के गोखुलपुर ग्राम में ग्रामीणों के बीच नए वर्ष के अवसर पर वस्त्रों का वितरण किया गया। 

ग्रामीणों के द्वारा संस्था के सभी सदस्यों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया एवं बहुत ही सुगमता पूर्वक कपड़े का वितरण भी किया गया । 

साथ ही संस्था ने उस ग्राम के बच्चे जो शिक्षा से वंचित हैं उन बच्चों के लिए बहुत ही जल्द शैक्षणिक कार्यक्रम की व्यवस्था की है। उनको पढ़ाने की, उन को आगे बढ़ाने की एवं वहां की बेरोजगार महिला जो घर बैठे रहती हैं उनको रोजगार देने की बात कही है । नए वर्ष के आगमन पर सभी अपने-अपने दोस्त, रिश्तेदारों अपने घरों में खुशियां मना रहे हैं और संस्था आर०एस०एस०एक उम्मीद फाउंडेशन के सदस्य उन ग्रामीणों के बीच कपड़ों का वितरण कर उनके कमियों को जानकर, उनके परेशानियों को सुनकर, उनकी मदद कर काफी खुशी का इजहार करती हैं और साथ ही उन ग्रामीणों को आगे बढ़ाने का वादा संस्था के सभी सदस्यों ने किया। आप सभी से भी मेरी विनती होगी कि आपके घरों में परे व्यर्थ कपड़े किताबें जूते-चप्पल हमें दान करें ताकि वह किसी जरूरतमंद के काम आ सके। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now