Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना साहिब स्टेशन के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर किया हत्या

PATNA CITY :  चौक थाना क्षेत्र के पटना साहिब स्टेशन के समीप  देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया । जानकारी क...


PATNA CITY : 
चौक थाना क्षेत्र के पटना साहिब स्टेशन के समीप  देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया । जानकारी के अनुसार पटना साहिब स्टेशन के समीप अपराधियो ने एक युवक को गोलीमारकर हत्या करने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए। घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की सूचना मिलते हैं पटना सिटी डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान मेहंदीगंज निवासी बड़कू के रूप में की गई है।

मृतक की जेब से पुलिस ने राइफल की तीन गोली और चार पुड़िया समैक भी बरामद किया है। ऐसे में बताया जा रहा है की मृतक भी आपराधिक चरित्र का युवक था। किस कारण से युवक की हत्या की गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में ही युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर मौजूद पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने युवक को दो गोली मारे जाने की पुष्टि करते हुए जांच कर अज्ञात अपराधियों को गिरफतार कर लिए जाने की बात कहा  है 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now