Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहटा अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण शुरू करने की मांग : रामकृपाल

PATNA : पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने लोकसभा में शून्यकाल में बिहटा अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण अभीतक शु...


PATNA :
पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने लोकसभा में शून्यकाल में बिहटा अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण अभीतक शुरू नहीं किये जाने का मामला उठाया। उसके उपरांत नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मिलकर इससे संबंधित मांग पत्र सौंपा। सांसद ने कहा कि बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा काफी दिन पूर्व दी गयी है। बिहार सरकार ने जमीन का अधिग्रहण कर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को दे दिया है।  अधिगृहित जमीन का बाउंडरी भी हो चुका है। लेकिन अभीतक निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

केन्द्र सरकार से स्वीकृत बिहटा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास से एनएच 30 पटना बक्सर सड़क गुजर रही है। उस पथ पर बिहटा से दानापुर तक एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहटा- सरमेरा पथ जो 6 लेन पटना रिंग रोड का हिस्सा भी है, उसका निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। बिहटा में IIIT, नाइलेट, ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, NIT, फुटवेयर डिजाइनिंग इंस्टिट्यूट, ड्राई पोर्ट एवं कई आद्योगिक पार्क सहित कई अन्य सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान कार्यरत है या निर्माणाधीन है। राजधानी पटना का तेजी से विस्तार दानापुर से बिहटा एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में हो रहा है।

उसके अलावे एन एच 30 पटना बक्सर, बिहटा सरमेरा, रामनगर कन्हौली 6लेन सड़क, शेरपुर में प्रस्तावित गंगा नदी पर पुल के निर्माण से बिहटा एयरपोर्ट से आरा, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, नालंदा सहित अन्य जिलों को एयरपोर्ट की सरल, सुगम और तेज संपर्कता प्राप्त होगी।

श्री यादव ने कहा कि बिहटा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण महान किसान नेता और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के नाम पर करने हेतु पूर्व में भी लोकसभा में मैंने मामला उठाया है।  एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण की सभी बांछित अहर्ताएं  बिहटा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पूरा कर रहा है, फिर भी निर्माण कार्य शुरू होने में बिलंब समझ से परे है और जनाक्रोश भी है। 

बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण का मामला उठाने के भाजपा ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष आशुतोष कुमार और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव ने सांसद के प्रति आभार जताया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now