PATNA CITY : "प्राकृतिक खेती अपनायें, कम लागत में अधिक लाभ कमायें" । इस विषय किसानों से प्रधानमंत्री के संवाद को लेकर भाजपा किसा...
PATNA CITY : "प्राकृतिक खेती अपनायें, कम लागत में अधिक लाभ कमायें" । इस विषय किसानों से प्रधानमंत्री के संवाद को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने पटना सिटी अनुमंडल के जल्ला क्षेत्र में हैंडबिल,पोस्टर वितरण कर सम्पर्क अभियान चलाया ।
*किसान मोर्चा चलाया सम्पर्क अभियान
इस अभियान में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 16 दिसंबर गुरुबार प्रातः 11:00 गुजरात के अमूल डेयरी आणंद, सरदार पटेल ऑडिटोरियम से किसानों को सम्बोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के लाभ की चर्चा करेंगे।
किसान घर बैठे इसके लाइव प्रसारण का लाभ उठा सकते हैं।
डीडी न्यूज़, डीडी किसान चैनल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक चैनल के माध्यम से यह कार्यक्रम प्रसारित होगा।
सम्पर्क अभियान में जल्ला मंडल अध्यक्ष शंकर मेहता ,किसान मोर्चा जल्ला मंडल अध्यक्ष सीताराम मेहता, मनोज कुशवाहा, पप्पू यादव, श्रवण कुमार सिंह,ओमप्रकाश मेहता,अजित यादव,सत्यनारायण प्रसाद,सन्तोष कुमार,विनोद कुमार सहित अन्य किसान शरीक हुए।



