Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वैदिक मंत्रोचार के साथ अखंड कीर्तन का शुभारम्भ

PATNA CITY  : हरे राम! हरे राम! राम राम हरे हरे!! राम धुन से गूंजा पटना सिटी. श्री राम जानकी नवयुवक सेवा मंडल द्वारा नखास मंसूरगंज में तीन द...


PATNA CITY  :
हरे राम! हरे राम! राम राम हरे हरे!! राम धुन से गूंजा पटना सिटी. श्री राम जानकी नवयुवक सेवा मंडल द्वारा नखास मंसूरगंज में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोचार के साथ अखंड कीर्तन का शुभारम्भ किया गया. दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष राम नाम की भक्ति में डुबकी लगाते दिखे. श्री राम चंद्र, लक्ष्मण और माँ जानकी सीता के साथ राम भक्त हनुमान की भव्य आरती की गयी. वहीं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष राजेश कुमार व संयोजक कौशल किशोर कृष्णा ने बताया कि 6 दिसम्बर को अखंड कीर्तन, 7 दिसंबर को जसकीर्तन एवं 8 दिसंबर को श्री राम जी की बारात का भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगा.

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा, वार्ड पार्षद विक्की मौर्य, विजय यादव, मनोज मेहता और विक्रम साह समेत अन्य गणमान्य अतिथि शरीक होंगे. इस मौके पर कौशल किशोर कृष्णा, सोनू कुमार, शम्मी रोहतगी, संतोष कुमार गुप्ता, गौतम कुमार ताती और सुनील कुमार यादव मौजूद थे.

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now