PATNA CITY : समान नागरिकता अभियान ,पटना सिटी के द्वारा सीएए-एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग आंदोलन के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्थानीय ...
PATNA CITY : समान नागरिकता अभियान ,पटना सिटी के द्वारा सीएए-एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग आंदोलन के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्थानीय बॉली मोड़ पर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सीएएन - एनआरसी वापस लो , राजनीतिक कैदियों को रिहा करो ,शिक्षा और रोजगार दो , साझी शहादत-साझी विरासत ज़िन्दाबाद, शाहीन बाग़ ज़िन्दाबाद ,संविधान ज़िन्दाबाद आदि नारें लगाए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व निगम पार्षद बलराम चौधरी, बुज़ुर्ग समाजसेवी-संस्कृतिकर्मी समीअहमद ,शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह, कॉo कुशवाहा नंदन ,कॉo देवरत्न प्रसाद, इबरार अहमद रज़ा,नदीम अहमद ,मो. पिंकू , सैयद फिरोज हसन , मो.फिरोज , साबिर अली , मो. बंटी , हुदा रावल,अनूप कुमार सिन्हा , देवेन्द्र यादव ,मो.शानू ,लीलाधर जी गुड्डू आदि शामिल हुए ।
कार्यक्रम के संयोजन में समाजसेवी इबरार अहमद रजा और मो. जफर इमाम की अहम भूमिका रही।
प्रदर्शन का समापन राष्ट्रगान के समवेत गायन से हुआ और इसके उपरांत प्रदर्शन के दो प्रतिनिधि बुद्धा-स्मृति पार्क के लिये रवाना हुए जहाँ पटना के उन पंद्रह स्थानों के प्रदर्शन-प्रतिनिधि एकत्र होंगे जहाँ पूर्व में सीएए-एनआरसी विरोध प्रदर्शन आयोजित हुए हैं।



