PATNA CITY : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा इंडिया लिटरेसी मिशन के तहत स्थानीय गांधी आर्य कन्या उच्च विद्यालय, मंसूरगंज, पटना सिटी में ...
PATNA CITY : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा इंडिया लिटरेसी मिशन के तहत स्थानीय गांधी आर्य कन्या उच्च विद्यालय, मंसूरगंज, पटना सिटी में "उज्जवल दृष्टि अभियान" के अंतर्गत सभी बच्चों का आंख जांच किया गया। जिसमें कुल 31 बच्चियों का आई विज़न कमजोर पाया गया।जिसे अंतिम जांच गोलवारा हॉस्पिटल सिटी चौक में मशीन द्वारा जांच कर पावर का चश्मा मुफ्त में दिया जाएगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ने बताया कि चुकी ऑनलाइन क्लास में बहुत सारे बच्चे को आंख का पावर प्रभावित हो रहा है इसीलिए रोटरी क्लब ने यह प्रोजेक्ट का शुरुआत किया है। यह कार्यक्रम और भी स्कूल में किया जायगा तथा जिसे भी जरूरत होगा उन्हें मुफ्त में चश्मा दिया जाएगा।इस अवसर पर क्लब सचिव रो संजय कु सिन्हा, कोषाध्यक्ष रो प्रमोद कुमार,चेयरमैन रो विजय कुमार यादव,रो शरज कपूर, रो सुमित कुमार,रो राम कुमार आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



