PATNA: सम्पतचक प्रखंड के अंतर्गत गांव कनौजी कछुआरा मुशहरी में जिन जिन लोगों ने कोविड 19 का टीका लेने से इन्कार किया था आज उसे टीका दिलाने ...
PATNA: सम्पतचक प्रखंड के अंतर्गत गांव कनौजी कछुआरा मुशहरी में जिन जिन लोगों ने कोविड 19 का टीका लेने से इन्कार किया था आज
उसे टीका दिलाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सम्पतचक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लक्षण प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी जिसमें आरबीएसके टीम के साथ बीडीओ सीडीपीओ एचएम गोपालपुर थाना प्रभारी युनिसेफ कोर्डिनेटर अज़फर अली एवं आशा फैशीलेटर द्वारा घर घर जाकर समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन टीका टीम को देखते ही लोग भागने लगे एवं ईंट पत्थर चलाने लगे विपरित हालात मे उनलोगो को काफी समझा बुझाकर शांत करने के बाद कोविड 19 टीकाकरण करवाया गया युनिसेफ कोर्डिनेटर अज़फर अली ने कहा की अभी
सम्पतचक प्रखण्ड के सभी पंचायतों में घर घर जा कर लोगों को कोविड 19 टिकाकरण किया जा रहा है सम्पतचक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने क्या कहा है वो वीडियो मे सुनें .
रिपोर्ट - ललित नारायण सिंह



