स्वास्थ्य और पोषण पर छात्राओं को दिया प्रशिक्षण PATNA : स्वास्थ्य और पोषण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आ...
स्वास्थ्य और पोषण पर छात्राओं को दिया प्रशिक्षण
PATNA : स्वास्थ्य और पोषण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, स्वयं सेवी संस्था निर्माण एवं प्रोक्टर गैंबल के संयुक्त तत्वाधान में श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र के सभागार गांधी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भारत कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य संजीव कुमार यादव,श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पदाधिकारी श्री विश्वनाथ गुप्ता रोटेरियन नम्रता, प्राचार्य साहिबा सादिक, मनीष शर्मा को अंगवस्त्रम व बुके देकर निर्माण संस्था द्वारा स्वागत किया।
सेमिनार के उद्घाटनकर्ता आईसीएआर सदस्य संजीव कुमार यादव ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे को बेहतर तरीके से समझा जाना चाहिए क्योंकि उनका स्वास्थ्य मनुष्य की अगली पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । स्वास्थ्य के लिए पठन- पाठन, स्वक्षता,खानपान -रखरखाव का भी अहम भूमिका होती है।
इस मौके पर विश्वनाथ गुप्ता शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र ने कहा कि अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने में संकोच और हिचक के चलते महिलाओं में तमाम शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती है। रोजाना दिनचर्या में योग मेडीटेशन से स्वास्थ संबंधित समस्याएं काफी कम की जा सकती है ।
रोटेरियन नम्रता ने बताया कि सही सेनेटरी पैड चुने, मासिक धर्म नियमित रूप से बदले पैड ,उपयोग किए गए पैड सफाई कर री यूज़ न करे।
कार्यक्रम का संचालन निर्माण संस्था के सचिव अंजनी कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोटल एवं गैंबल के कोऑर्डिनेटर मनीष शर्मा ने किया। इस मौके पर 125 किशोरियों छात्रों जो उर्दू बालिका उच्च विद्यालय के छत्राओं कोवीडियो के माध्यम से चलचित्र दिखाकर प्रशिक्षण देकर जागरूक किया।



