Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अंगदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान , लोगो लिया संकल्प

PATNA CITY  :  पाटलिपुत्र परिषद एवं दधीचि देहदान समिति के तत्वाधान में अंगदान,नेत्रदान के लिए जन सम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान मे...


PATNA CITY  : 
पाटलिपुत्र परिषद एवं दधीचि देहदान समिति के तत्वाधान में अंगदान,नेत्रदान के लिए जन सम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में "जीते जी रक्तदान मरणोपरांत अंगदान नेत्रदान" के स्लोगन के साथ लोगों को घर - घर हैंड बिल वितरण कर जागरूक किया।

पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत पटना सिटी मंगलतालाब निवासी वरीय सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ पोद्दार उम्र 95 वर्ष एवं कैमाशिको निवासी सत्यनारायण जयसवाल उम्र 74 वर्ष जिन्होंने संकल्प पत्रक भर कर अंगदान एवं देहदान का संकल्प लिया।


श्री यादव ने बताया कि अंग प्रत्यारोपण से किसी की जिंदगी तो बचाई जाएगी,साथ ही मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान,शोध अनुसंधान में भी सहायक होता है। इस मौके पर परिषद के सदस्य रंगकर्मी आलोक चोपड़ा,चित्रकार संजय रॉय, राजू जयसवाल, विजय कुमार मिश्रा, पप्पू मोदी, अंजनी सिन्हा, राजदीप कुमार, मनोज अग्रवाल,तनन्य पोद्दार सहित लोग शरीक हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now