PATNA CITY : मंगसीर की नवमी आई खुशियां ही खुशियां छाई बाटा जी बांटा मैं बधावना। आरती उतारा थारी करा मनुहार धोए धोए अंगना में आओ म्हारा दाद...
PATNA CITY : मंगसीर की नवमी आई खुशियां ही खुशियां छाई बाटा जी बांटा मैं बधावना। आरती उतारा थारी करा मनुहार धोए धोए अंगना में आओ म्हारा दादीजी। मोटी सेठानी माहरो बेड़ो पार लगानो परसी। दिल की बात बताऊं क्या सुन म्हारी मैया रे। जय दादी की जय दादी की जयकारों से संपूर्ण पटना सिटी क्षेत्र भक्तिमय हो गया मौका था श्री दादी जी भक्त मंडल पटना सिटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय श्री दादी जी मंगशीर वदी महोत्सव 2021 का आयोजन स्थल मिरचाई गली स्थित श्री रानी सती मंदिर में आज प्रातः मंगला आरती के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ आचार्य हरी कांत झा की देखरेख में श्री दादी जी का गुलाब जल केशर इत्र से स्नान करा घंटा घड़ियाल और नगाड़ों के बीच श्री दादी जी की मंगला आरती हुई मंगला आरती के पश्चात मुख्य यजमान सतीश अग्रवाल एवं अंजू अग्रवाल ने पूजा अर्चना प्रारंभ किया श्री दादी जी को रोली मोली अक्षत मेहंदी काजल नारियल के साथ प्रसाद चढ़ाया गया महिलाएं एवं पुरुष राजस्थानी परिधानों में मां के दरबार में हाजिरी लगाएं आज श्री दादी जी का
अलौकिक शृंगार 56 भोग मेहंदी उत्सव अपने आप में अलग छटा बिखेर रहा था 301 महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ किया गया मंगल पाठ को स्वर दिया पूनम मोर और कोमल देवड़ा ने भक्त झूम झूम कर दादी जी को रिझा रहे थे दादी भक्त राजेश देवड़ा ने भी दादी जी के एक से एक भजन सुना कर भक्तों को भावविभोर कर दिया महोत्सव को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष प्रभु दयाल भरतिया संयोजक चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला संजीव देवड़ा राजाराम शर्मा राजेश कमलिया संजय झुनझुनवाला पुरुषोत्तम पोद्दार सुभाष पोद्दार अशोक बंका गणेश शर्मा अशोक झुनझुनवाला ओम राजगढ़िया सुभाष झुनझुनवाला राजेश चौधरी ईश्वर लाल अग्रवाल सक्रिय थे



