PATNA : बिहार का नाम रौशन करने वाली महिलाओं को सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। भारती एनकन द्वारा आयोजित द काया स्टूडियो द्वारा...
PATNA : बिहार का नाम रौशन करने वाली महिलाओं को सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। भारती एनकन द्वारा आयोजित द काया स्टूडियो द्वारा प्रबंधित सशक्त नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन अनीसाबाद स्थित होटल पाटलिपुत्रा कॉन्टिनेंटल में किया गया जिसमें अलग अलग विधाओं में महारत हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विदित हो कि सशक्त नारी सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में बिहार का नाम रौशन किया है एवं समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य किया है । सम्मानित होने वाली महिलाओं में रजनी सिन्हा समाजसेवा , तनवीर फातिमा बिजनेस , शालिनी सिन्हा मीडिया डी मुस्कान आलिया बिजनेस, चंदा दास समाजसेवा अनामिका सिंह राजनीति, सुषमा साहू प्रसाशन आकांक्षा चित्रांश समाजसेवा, प्रभा देवी समाजसेवा सहित अन्य शामिल थी।

भारती एनकन की निदेशक वंदना भारती ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण नारी समाज को सकारात्मक सन्देश देना एवं उनके सपनों को नए पंख देना है। जबकि संस्था के अन्य निदेशक विनोद रूपम ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सम्पूर्ण नारी समाज को यह बताना चाहते है की नारियां खुद सक्षम और काबिल है अपने कार्यों को अच्छे ढंग से करने के लिए। उन्हें किसी सहारे की जरुरत नहीं, बस कमी है अपने अंदर छुपे हुए प्रतिभा को पहचानने की वहीँ द काया स्टूडियो के निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा कि महिला हमेशा से पुजनीय रही है, हमें उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के साथ ही एक ब्यूटी पेजेंट का भी आयोजन किया गया जिसमें स्वेता सिंह को क़्वीन ऑफ़ द पेजेंट का ख़िताब मिला वहीं इस शो की फर्स्ट रनर अप डॉ रूबी रही जबकि शिखा सेकंड रनर अप रही। शो के निर्णायक मंडल द्वारा अन्य प्रतिभागियों को भी अवार्ड दिया गया जिसमें बेस्ट हेयर दीक्षा, बेस्ट फेस निशा डिडवानिया, क्युट फेस - सीमा पॉल, बेस्ट स्माइल - पायल वर्मा, बेस्ट आईज - जेबा तसलीम, बेस्ट फिगर - मनिषा, बेस्ट हाईट - रोशनी सिंह व बेस्ट डांस नेहा सिन्हा को मिला। कार्यक्रम में मंच संचालन एंकर चंदन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में खुशी राय, सुप्रिया, मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों कि उपस्थिति रही।