Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा नेत्रदानी परिवार को मिला सम्मान

PATNA  CITY :  99 वर्षीय श्रीमती शोभा रानी भट्टाचार्यजी के देहांत के पश्चात दधीचि देहदान समिति की पहल से परिवार ने नेत्रदान कराया I आज उनके ...

PATNA  CITY :  99 वर्षीय श्रीमती शोभा रानी भट्टाचार्यजी के देहांत के पश्चात दधीचि देहदान समिति की पहल से परिवार ने नेत्रदान कराया I आज उनके आवास पर लोकप्रिय राजनेता एवं दधीचि देहदान समिति के मुख्य संरक्षक, राज्य सभा सांसद,पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कु0 मोदी जी, महासचिव पदमश्री विमल जैन  एवं समिति के सदस्यों द्वारा धार्मिक,परोपकारी परिवार को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । उनके पौत्र एवं भारत विकास परिषद के सदस्य श्री आशीष भट्टाचार्य के द्वारा नेत्रदान की पहल की गई I श्रीमती शोभा रानी भट्टाचार्य जी की आखों सें कम से कम दो नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकेगी। मृत्यु सुनिश्चित है परन्तु मृत्यु के पश्चात भी अमर होनें का श्रेष्ट तरीका है..नेत्रदान।

इस अवसर पर समिति के सदस्यगण किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, प्रदीप चौरसिया,मुकेश हिसारिया, शैलेश महाजन, अरुण सत्यमूर्ति, पवन केजरिवाल, विवेक माथुर, निर्मल जैन,कृष्णा अग्रवाल, संतोष कुमार एडवोकेट पुष्पाजंलि अर्पित कर विनयाजंलि अर्पित की I 
महासचिव पदम श्री विमल जैन ने उपस्थित परिवार के सदस्यों एवं मोहल्ले के लोगों को आह्वान किया की महर्षि दधीचि कि इस अंगदान की परम्परा को पुनर्जीवित करें तथा पीड़ित मानवता कि सेवा में अपना योगदान करें।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now