PATNA CITY : दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्म स्थली तख्त हरमंदिर साहिब में सुरक्षा के दृष्टि से मॉक ड्रिल के लिए आये एटी...
PATNA CITY : दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्म स्थली तख्त हरमंदिर साहिब में सुरक्षा के दृष्टि से मॉक ड्रिल के लिए आये एटीएस के वीर जवानों को सेवा समर्पण अभियान के तहत पाटलिपुत्र परिषद की ओर से पुष्पबर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव ने बताया कि पाटलिपुत्र के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि देश के जाबांज़ सपूत जो माईनस 20 डिग्री में भी देश की सुरक्षा में रात-दिन लगे रहते हैं।उनके समर्पण कारण देश का तिरंगा गौरव से साथ लहराता है । उन्हें गुरु घर का कड़ा प्रसाद भेंट एवं पुष्पबर्षा के साथ स्वागत कर प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा है।
सेवा समर्पण अभियान में प्रोफेसर विनय कुमार यादव ,वरीय पत्रकार नवीन रस्तोगी,बलराम माथुरी,राजू सिंह,देवेन्द्र सिंह,ओपी जयसवाल,मनोज अग्रवाल, मनोज यादव, बबलू कुमार,सहित अन्य लोग ने पुष्पबर्षा कर किया स्वागत।