Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नवरात्री पर इनरव्हील पटना सिटी के महिलाओ ने डाँडिया पर मचाया धमाल

PATNA  CITY :   इनरव्हील पटना सिटी ने माँ दुर्गा की आराधना की और डाँडिया का आयोजन बहुत धूमधाम से शांति श्री भवन अरोड़ा हाउस में किया गया। इस ...


PATNA  CITY :
  इनरव्हील पटना सिटी ने माँ दुर्गा की आराधना की और डाँडिया का आयोजन बहुत धूमधाम से शांति श्री भवन अरोड़ा हाउस में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर सीता साहू जी और एवं जदयू प्रवक्ता सह रोटरी बिहार झारखंड के चेयरमैन अनन्त अरोड़ा जी के द्वारा द्वीप जलाकर और दुर्गा माँ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने बताया कहा जाता है कि शारदीय नवरात्रि धर्म की अधर्म पर और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हीं नौ दिनों में मां दुर्गा धरती पर आती है और धरती को उनका मायका कहा जाता है. उनके आने की खुशी में इन दिनों को दुर्गा उत्सव के तौर पर देशभर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।

इसे हर साल इनरव्हील पटना सिटी  माता रानी के आगमन की खुशी बहुत धूमधाम से मनाता है।सचिव ममता शर्मा ने बताया मान्यता है कि नौ दिनों तक भक्तिभाव से मां दुर्गा की पूजा करने से वह प्रसन्न होकर भक्तों के सभी कष्ट हर लेती हैं. नवरात्रि के पहले दिन मंदिर साफ करके वहां कलश स्थापना की जाती है।बहुत खुशी की बात है आज इस कार्यक्रम में इनरव्हील परिवार से 2 नए सदस्यों डॉ पल्लवी,और डॉ प्रीति रोहतगी जुड़ी और उन्होंने सदस्यता ग्रहण  की ।  इस आयोजन मे सबसे सुंदर पोशाक, सबसे सुंदर जोड़ा को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम मे महिलाओं और लड़कियों ने डाँडिया खेलकर माँ दुर्गा की आराधना की।इस कार्यक्रम मे आशीष जॉनी, उर्मिला मिश्रा, ज्योति राठी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।इसमें अध्यक्ष रुचि अरोड़ा, सचिव ममता शर्मा,सुप्रिया जायसवाल, रश्मि अरोड़ा, यामिनी मित्तल,सुधा गुप्ता,लता कपूर,तारा झुंझुनवाला,पूजा शर्मा,कविता अरोड़ा, विनीता डोकानिया,प्रियका कुमार,श्वेता रंजन,रीता रस्तोगी,मधु,रुचिता नवदिया,आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now