पटना सिटी। शनिवार की देर रात चाचा ने पैसे के लेनदेन के मामले में भतीजा को चाकू मारकर हत्या कर दिया। मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के देवी स्थान ...
पटना सिटी। शनिवार की देर रात चाचा ने पैसे के लेनदेन के मामले में भतीजा को चाकू मारकर हत्या कर दिया। मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के देवी स्थान के समीप जग्गू केवट अपने भतीजा छोटू केवट को चाकू मारकर हत्या कर दिया। छोटू केवट का घटनास्थल पर ही मौत हो गया था। लेकिन परिजन द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने छोटू केवट को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जग्गू केवट अपने भतीजा छोटू केवट को उधार के रूप में आठ हजार रुपया दिया था। जिसको छोटू केवट लौटा नहीं पा रहा था। इसी को लेकर शनिवार की देर रात देवी स्थान के पास जग्गू और छोटू के बीच झड़प हो गया। झड़प के दौरान जग्गू अपने भतीजा छोटू को चाकू मार दिया। छोटू को चाकू लगने के बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गया। इस मामले में मेहंदी गंज पुलिस पहुंचकर छोटू के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वही जग्गू केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।




