Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


 गरीबों को मुफ्त अनाज पीएम मोदी की उत्कृष्ट सोच: नंदकिशोर यादव

पटनासिटी । वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज यहां कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर प्रधानमंत्री गरीब कल...


पटनासिटी ।
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज यहां कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ गरीबों को नवंबर माह तक निःशुल्क अनाज दिया जाएगा।  

 देश के 80 करोड़ गरीबों को मिल रहा है लाभ वार्ड 61 में सैकड़ों गरीबों के बीच झोला वितरण


श्री यादव आज यहां वार्ड संख्या 61 के खब्बा का अखाड़ा में  गरीबों के बीच झोला वितरण के बाद सभा को संबिधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कोरोना को लेकर उत्पन्न स्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई गरीब भूखा न सोए का संकल्प लेते हुए कोरोना की प्रथम लहर में आठ माह तक गरीबों के बीच मुफ्त अनाज दिया। इस साल भी पांच माह अर्थात दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के मौके पर गरीबों के घरों में चूल्हा शांत न हो इसके मद्देनजर नवंबर माह तक प्रति गरीब व्यक्ति पांच-पांच किलो राशन निःशुल्क दिया जा रहा है। दुनिया के किसी भी देश में ऐसा कभी नहीं हुआ। इसकी दुनिया भर में सराहना हुई है।       इस अवसर पर श्री यादव ने सैकड़ों गरीबों के बीच अनाज का झोला वितरित किया। मौके पर प्रदेश भाजपा के मंत्री रूप नारायण मेहता, अखिलेश मेहता, विनय केसरी, सुरेश पटेल, दिलीप पासवान, निगम पार्षद उषा देवी, पवन मेहता, नवल सहनी अनुराग मिश्र  आदि उपस्थित थे। आरम्भ में श्री यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now