Patna city: खाजेकलां थाना क्षेत्र के काठ का पुल सुदर्शन पथ पर जहां दिनदहाड़े हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को एक के बाद...
Patna city: खाजेकलां थाना क्षेत्र के काठ का पुल सुदर्शन पथ पर जहां दिनदहाड़े हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को एक के बाद एक कर पांच गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया दिनदहाड़े युवक की हुई हत्या की सूचना मिलते हैं पटना सिटी डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा भी बरामद किया है मृतक की पहचान मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मंसाराम अखाड़ा मुहल्ला निवासी प्रमोद कुमार के रूप में की गई है बताया जाता है कि प्रमोद बाइक पर सवार होकर खाजेकलां इलाके स्थित अपनी प्रेमिका के घर जा रहा था इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी इस दौरान अपराधियों ने उसे 5 गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई युवक की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है बताया जाता है कि शादीशुदा प्रमोद कुमार का शादी शुदा एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी से अलग होकर अपनी प्रेमिका के साथ खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित एक घर में रह रहा था मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश ने प्रेमिका के पति और उसके भाई पर ही हत्या के किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है वही मौके पर मौजूद मृतक की प्रेमिका ने इस मामले में कुछ भी बताने से ही सीधे तौर पर इंकार कर दिया है प्रेमिका रानी कुमारी का कहना था कि गंभीर हालत में प्रेमी के सड़क पर पड़े रहने के बाद वह उसे लेकर एनएमसीएच आई है पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद पटना सिटी डीएसपी अमित सरण ने प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है फिलहाल पुलिस हत्याकांड से जुड़े सभी बिंदुओं गहन छानबीन में जुटी है दिनदहाड़े युवक की हुई इस हत्या से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है




