Patna City : सेवा और समर्पण अभियान' के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पटना साहिब के लोकप्रिय विधायक नंदकिशोर यादव ने आज ...
Patna City : सेवा और समर्पण अभियान' के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पटना साहिब के लोकप्रिय विधायक नंदकिशोर यादव ने आज गुलजारबाग स्थित वृद्धाश्रम में 75 बुजुर्गों के बीच वस्त्र और फल का वितरण किया। विधायक ने वृद्धाश्रम में वस्त्र व फल का किया वितरण
इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे किस्मत वाले होते हैं, जिनके सिर पर वृद्धजनों का हाथ होता है। वृद्धों की सेवा और उनकी सहायता करना सबसे बड़ा धर्म है। श्री यादव ने वृद्धजनों की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे वैदिक ग्रंथों में बेसहारा की मदद को ही सच्ची सेवा माना गया है। वृद्ध लोगों की सेवा को ईश्वर की सेवा के समतुल्य माना गया है।उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार की शोभा, ज्ञान के भंडार रुपी धरोहर होते हैं। जीवन के विपरीत हालात में वे हमें अपने जीवन अनुभव का लाभ प्रदान करते हैं। पीएम मोदी के हृदय में वृद्धजनों के प्रति अपार सम्मान
श्री यादव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हृदय में वृद्धजनों के लिए अपार सम्मान है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) और प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिससे बड़ी संख्या में वृद्धजन लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मंत्री रूप नारायण मेहता के अलावा अखिलेश कुमार, सुशील सिंह, अविनाश पटेल, विनय केसरी, अरुण यादव, उमेश केवट, दिनेश साह सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।बताते चलें कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के मौके पर 'सेवा और समर्पण अभियान' पखवाड़े के तहत प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रमों का सिलसिला 7 अक्टूबर तक चलेगा।



