पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल हाजी गंज अरोड़ाहाउस स...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल हाजी गंज अरोड़ाहाउस स्थित विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का वेश धर रखा था गांधी जी को अमर हुए आज पांच दशक से भी अधिक हो गए हैं परंतु उनकी नीतियां सिद्धांत और विचार आज भी हर भारतवासी के मन में है वो बापू ही थे जिनके दम पर हम अंग्रेजों

की सैकड़ों वर्ष की गुलामी और अत्याचार से मुक्त हुए और आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं अपनी राष्ट्रपिता के उन्हीं विचारों को प्रकट करते हुए नन्हे- मुन्ने बच्चे नजर आ रहे थे निधीश भार्गव,तन्मय कुमार, कौशिक, ईर्शा अग्रवाल, अनिका राज जहां गांधी के वेश में दिखे तो वही नव्या, संदीप आरव, कन्दमय, आरव, आर्य मेहता, इत्यादि ने लाल बहादुर शास्त्री का रूप धार रखा था विद्यालय के निदेसक डॉ रवि भार्गव ने कहा की गांधी जयंती हमें हमारे राष्ट्रपिता के त्याग व बलिदान की याद दिलाता है शांति और अहिंसा के पुजारी हमारे बापू का संदेश अहिंसा परमो धर्मः हमें सदा स्मरण रखना चाहिए हमारे पूरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सहनशीलता इमानदारी और सच्चाई की सीखें लेनी चाहिए तथा उनका नारा जय जवान जय किसान तो हमारे देश की पहचान है इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यालय की प्राचार्य, डॉक्टर जूली भार्गव,आनंद सक्सेना, जसमीत, पम्मी, पूनम, सीमा, सानिया, प्राची, मानवी,कसकसा इत्यादि मौजूद थे