PATNA CITY : सोमवार के सुबह अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप तेल व्यापारी से अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े पचास लाख रुपया लूट हो गया...
PATNA CITY : सोमवार के सुबह अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप तेल व्यापारी से अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े पचास लाख रुपया लूट हो गया था । तेल व्यापारी मनोज शाह अपने कर्मचारी विजय के साथ बाइक पर सवार होकर पंजाब नेशनल बैंक रुपए जमा करने जा रहे था। उसी समय रिवाल्वर दिखाकर जबरन मनोज शाह के कर्मचारी विजय से लुटेरो ने रुपये से भरा थैला को पिस्तौल दिखाकर जबरन थैला छीन लिया। उसी दौरान लूटते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया । तभी अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। इससे आसपास के लोग भागने लगे फायरिंग करते हुए तीनों अपराधी फरार हो गए । इस मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के तीन नंबर गेट से लुटेरा का बाइक बरामद कर लिया था । मामले में पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरो को पकड़ लेने की बात कहां था लेकिन 24 घंटा गुजर जाने के बाद भी अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर है ।



