PATNA CITY : अगम कुआं थाना क्षेत्र के फोर लेन स्थित एनआरएल पैट्रोल पंप के पास का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर मध निषेध की टीम ने छापेमार...
PATNA CITY : अगम कुआं थाना क्षेत्र के फोर लेन स्थित एनआरएल पैट्रोल पंप के पास का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर मध निषेध की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रक पर लदे लगभग 700 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है। बरामद शराब की कीमत लगभग 50 लाख के आसपास बताया जाता है। बताया जाता है कि मध निषेध की टीम को यह गुप्त सूचना मिली थी मध्य प्रदेश नंबर की एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही मद्य निषेध की टीम ने अगम कुआं पुलिस के सहयोग से एनआरएल पैट्रोल पंप के पास छापेमारी कर शराब लदे ट्रक को जप्त कर लिया। गौरतलब है कि अवैध शराब माफियाओं द्वारा पुलिस जांच से बचने को लेकर शराब के इन कार्टन को भूसे की बोरियों से छिपाकर ट्रक में रखा गया था। पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक और खलासी की निशानदेही पर अवैध शराब माफियाओं की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सगन छापेमारी अभियान में जुटी है। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर मद्य निषेध के अधिकारियों ने वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।



