Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने दानापुर से दीदारगंज तक गंगा घाटों का किया निरीक्षण ।

PATNA :  छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने आज स्टीमर से दानापुर के नासरीगंज घाट से ...


PATNA : 
छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने आज स्टीमर से दानापुर के नासरीगंज घाट से लेकर पटना सिटी के दीदारगंज घाट तक का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विभिन्न गंगा घाटों की स्थिति का जायजा लिया, वही इस संबंध में अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने दानापुर से पटना सिटी के दीदारगंज घाट तक छोटे बड़े सभी 92 घाटों का निरीक्षण किए जाने की बात दोहराते हुए कहा कि कुछ घाटों की स्थिति खतरनाक बनी हुई है, जहां काफी पानी भरा है।

उन्होंने इन घाटों पर पानी घटने के बाद जिला प्रशासन द्वारा घाट को तैयार किए जाने की बात दोहराई। जिलाधिकारी ने अन्य सभी घाटों पर साफ-सफाई और बेरिंकेटिंग की व्यवस्था शुरू किए जाने की बात दोहराते हुए संपर्क पथो की भी साफ-सफाई  शुरू किए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा साफ-सफाई और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था बहाल किए जाने का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को कई निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, पटना नगर निगम के आयुक्त, अपर जिलाधिकारी विधि व्यवस्था, सिटी एसडीओ के अलावे जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now